राम तेरी गंगा मैली की मंदाकिनी आ गईं वापस, खतरनाक है शमशेरा का दरोगा
फिल्म रैप में पढ़ें गुरुवार के दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या रहा खास? राम तेरी गंगा मैली की मंदाकिनी जल्द ही स्क्रीन पर वापसी करने वाली हैं. मंदाकिनी को आखिरी बार साल 1996 में फिल्म जोरदार में देखा गया था.
मंदाकिनी को आखिरी बार साल 1996 में फिल्म जोरदार में देखा गया था. करीब 2 दशक बाद मंदाकिनी शोबिज में एक बार फिर धमाकेदार एंट्री करने जा रही हैं और इस बार वो अपने बेटे Rabbil Thakur संग एंटरटेनमेंट वर्लड में कदम रखेंगी. वहीं, रणबीर कपूर, संजय दत्त, वाणी कपूर स्टारर 'शमशेरा' का इन्तजार फैन्स बेसब्री से कर रहे हैं. टीजर देखने के बाद फैन्स फिल्म के विजुअल्स और फील से बहुत इम्प्रेस थे. फिल्मरैप में देखें गुरुवार के दिन क्या रहा खास?
जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय', ये कहावत 'बर्फी', 'मर्डर' और 'गैंगस्टर' जैसी फिल्में बनाने वाले अनुराग बसु के लिये लिखी गई है. अनुराग बासु टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. पर एक वक्त था जब उन्होंने मौत को बेहद करीब से महसूस किया था. फिल्ममेकर की जान बचाने का श्रेय किसी एक इंसान को नहीं, बल्कि कई लोगों को जाता है.
'हिट: द फर्स्ट केस' (Hit: The First Case) के टीजर में राजकुमार राव को देखकर फैन्स काफी एक्साइटेड थे. मेकर्स ने अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है जो काफी सस्पेंस भरा लग रहा है. राजकुमार राव (Rajkummar Rao) के साथ फिल्म में सान्या मल्होत्रा भी इम्पोर्टेन्ट (Sanya Malhotra) नजर आ रही हैं.
राज कपूर की फिल्म राम तेरी गंगा मैली को कोई नहीं भूला, फिर झरने के नीचे सफेद साड़ी में भीगती मंदाकिनी का चेहरा तो आज भी फैंस के दिल में छपा है. लेकिन मंदाकिनी कहां है. अब कैसी दिखती हैं? अगर आप भी ऐसे सवाल सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है.
शमशेरा' (Shamshera) के टीजर में संजय दत्त (Sanjay Dutt) की एक हल्की सी झलक देखने के बाद फैन्स का मुंह खुला रह गया था. अब फिल्म से संजय का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया है. 'शमशेरा' में विलेन का रोल कर रहे संजय दत्त का ये फर्स्ट लुक इस बात की गवाही है कि फिल्म में वो रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के लीड कैरेक्टर का जीना परेशान करने वाले हैं.
मैं जिंदा हूं...और आप भी जिंदा हैं...' अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में उतरने वाले इस मशहूर एक्टर को लोगों को ये बात याद दिलानी पड़ी कि वो जिंदा हैं. एक्टर ने अपनी जिंदगी की एक 'छोटी सी कहानी' में अपने दर्द और पीड़ा को लोगों संग साझा किया है. फिल्मी दुनिया में इतना काम करने के बाद भी, पहचान मिलने के बाद भी ये एक्टर एक समय पर खुद को हारा हुआ महसूस करते थे. आइए जानते हैं उनकी कहानी उन्हीं की जुबानी...
खुदा हाफिज की ओटीटी सक्सेस के बाद विद्युत जामवाल इसका पार्ट टू लेकर आए हैं. यह फिल्म थिएटर पर रिलीज को तैयार है. फिल्म के प्रमोशन में इन दिनों व्यस्त विद्युत मानते हैं कि बॉलीवुड अब भी उनके टैलेंट का इस्तेमाल नहीं कर पाया है. इंटरनेशनल पहचान मिलने के बावजूद यहां उनकी हालत घर की मुर्गी दाल बराबर जैसी ही है.

Comments
Post a Comment